1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. X Down : भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, एक्सेस करने में हो रही है दिक्कत

X Down : भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन, एक्सेस करने में हो रही है दिक्कत

एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में कुछ यूजर्स को साइट को एक्सेस में दिक्कत हो रही है। ऑनलाइन आउटेज और दिक्कतों को ट्रैक और मॉनिटर करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स को दिक्कत खासतौर पर मीडिया को एक्सेस में हो रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में तकनीकी खराबी आ गई है। ऐसे में कुछ यूजर्स को साइट को एक्सेस में दिक्कत हो रही है। ऑनलाइन आउटेज और दिक्कतों को ट्रैक और मॉनिटर करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स को दिक्कत खासतौर पर मीडिया को एक्सेस में हो रही है।

पढ़ें :- यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक X के डाउन होने की शुरुआत गुरुवार को सुबह 10:41 am से शुरू हुई। डाउनटाइम के दौरान X ने कुछ यूजर्स के लिए पूरी तरह काम करना बंद कर दिया। इस दौरान यूजर्स पोस्ट शेयर नहीं कर पा रहे हैं और काफी लोगों को पेज ओपन करने में भी दिक्कत हो रही है।

आउटेज ट्रैकर्स के लाइव आउटेज मैप के मुताबिक, यूजर्स को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और ऐसे कई शहरों में हॉटस्पॉट के साथ पूरे भारत से X को लेकर समस्याओं की रिपोर्ट करते हुए पाया गया। हालांकि, डाउनडिटेक्टर के ग्लोबल पेज के मुताबिक X US, UK और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ठीक तरह से काम कर रहा है।

इससे पहले X को दिसंबर 2023 में बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ा था। उस दौरान प्लेटफॉर्म दुनिया भर के यूजर्स के लिए बंद हो गया था। इसे लेकर एक्स ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया था कि ऐसा क्यों हुआ था। बाद में कुछ घंटों के भीतर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं थी। उम्मीद की जा सकती है मौजूदा आउटेज भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।

पढ़ें :- US में वोटिंग से ठीक पहले अमेरिकी सेना ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप को बनाया निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...