Lucknow School closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। लखनऊ में भीषण ठंड के कारण आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। लखनऊ जिला प्रशासन ने 20 जनवरी तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन क्लॉस कराने की बात कही है।
पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?
इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं संचालित होती रहेंगी। ठंड को देखते हुए उनके स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि, विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध किए जाएं। प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।
स्कूलों के लिए जारी हुए ये निर्देश
. Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर/ खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
. विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
. जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।