Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: सीएम योगी से भेंट के बाद SGPGI पहुंची स्मृति ईरानी, कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

लखनऊ: सीएम योगी से भेंट के बाद SGPGI पहुंची स्मृति ईरानी, कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमेठी जाने के लिए लखनऊ पहुंची। लखनऊ पहुंचने के बाद वह एयरपोर्ट से सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर पहुंची और उनसे भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री पीजीआई पहुंची, जहां पर वह यूपी के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

बता दें कि, कल्याण सिंह बीते एक हफ्ते से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। स्मृति ईरानी ने वहां पर कल्याण सिंह से मुलाकात की। इसके साथ ही डॉक्टर्स से उनकी सेहत के बारे में जानकारी भी ली। अपने पास स्मृति ईरानी को देख कल्याण सिंह काफी भावुक हुए। उन्होंने स्मृति ईरानी को आशीर्वाद भी दिया।

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हो गईं। अमेठी में उनका आज जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना था।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है 'न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण'
Advertisement