Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Lychee Benefit : रसीली लीची गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचायेगी, कई रोगों से लड़ने में राहत मिलती है

Lychee Benefit : रसीली लीची गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचायेगी, कई रोगों से लड़ने में राहत मिलती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lychee Benefit : लीची एक बहुत ही रसीला, स्वादिष्ट और शीतलता प्रदान करने वाला फल है। लीची गर्मियों के मौसम में इस खास फल का इंतजार किया है। गर्मियों में लीची के खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। लीची हर उम्र के लोगों का पसंदीदा फल है। यह फल एक अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट भी है। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर में रक्त कोशिकाओं के निर्माण और लोहे के अवशोषण में भी मदद करता है। इसमें घुलनशील फाइबर बड़ी मात्रा में होते हैं, जो मोटापा कम करने का अच्छा उपाय है।

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

लीची के सेवन कई फायदे
लीची को पानी का अच्छा सोर्स माना जाता है। लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते है। लीची के सेवन कई फायदे है। गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए आप लीची को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके सही तरीके से सेवन से कई रोगों में राहत मिलती है। इसके पत्‍ते भी बहुत गुणकारी और कई रोगाें में फायदेमंद हैं।इसके तने की छाल का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने पर मुंह के रोग में राहत मिलती है।

Advertisement