नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को रविवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स दिल्ली में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।
पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
यह जानकारी श्री नायडू ने ट्वीट कर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण करा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई। टीकाकरण के पात्र सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। देश के कुछ भागों में फैलते संक्रमण को देखते हुए, हर संभव सावधानी बरतें।
आज दिल्ली के एम्स में कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाई। टीकाकरण के पात्र सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। देश के कुछ भागों में फैलते संक्रमण को देखते हुए, हर संभव सावधानी बरतें। pic.twitter.com/IeLvZkWzWh
— Vice President of India (@VPSecretariat) April 4, 2021