Maha Shivratri 2025 : देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के लिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पर्व पर देशभर के शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सड़कों पर बम बम भोले के जयकारे लगते रहते है। महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा। भक्त गण अपनी सामर्थ्य अनुसार इस दिन शिवलिंग पर पूजन सामग्री अर्पित करते है।
पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती (Mata Parvati) शादी के बंधन में बंधे थे और इसलिए हर महीने मासिक शिवरात्रि और साल में एक बार महाशिवरात्रि मनाई जाती है। आइये जानते है कि इस दिन किन चीजों को दान में देना शुभ होता है जिससे महादेव प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।
मान्यतानुसार महाशिवरात्रि की पूरे मनोभाव से पूजा करने पर महादेव (Lord Shiva) भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। जानिए
1. महाशिवरात्रि के मौके पर दूध और दूध से बनी चीजों का दान किया जा सकता है। इस दिन देवों के देव महादेव का दूध से अभिषेक करना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है।
2. महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर अपनी श्रद्धानुसार गरीबों को कपड़ों का दान (Daan) दिया जा सकता है। कहते हैं जरूरतमंदों को कपड़ों का दान देने पर घर में खुशियों का आगमन होता है।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
3. महाशिवरात्रि पर नंदी को हरा चारा खिराया जा सकता है। इस दिन महादेव के साथ-साथ नंदी की पूजा भी की जाती है।
जल का दान
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन शिवजी जो जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और रोग-शोक दूर होते हैं. इसके अलावा इस दिन लोगों को जल पिलाना या उसका दान करना काफी शुभ होता है।