Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mahakumbh 2025 : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मां के साथ संगम में लगाई डुबकी,भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए

Mahakumbh 2025 : साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मां के साथ संगम में लगाई डुबकी,भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए

By संतोष सिंह 
Updated Date

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में लगातार फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं। रविवार को साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी त्रिवेणी संगम के पास देखा गया। विजय अपने साथ अपनी मां को महाकुंभ लेकर गए। जहां पर एक्टर की मांग के साथ डुबकी लगाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। 12 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाला है। टीजर रिलीज से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने वो महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान विजय भगवा धोती और गले में रुद्राक्ष माला पहने नजर आए।

विजय देवरकोंडा ने डुबकी के बाद वो प्रार्थना करते दिखे। सामने आई तस्वीर में वो भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में विजय मास्क से अपने चेहरा ढके और गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं।

स्पाई-थ्रिलर फिल्म ला रहे हैं विजय देवरकोंडा

बहरहाल, अगर बात उनकी प्रोफेशनल लाइफ की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म VD12 को गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होने वाली है। माना जा रहा है कि ये पिक्चर इसी साल रिलीज हो सकती है। VD12 इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल है। अभी फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

पढ़ें :- अपना ही गाना डिलीट होने पर नोरा बोलीं- थैंक्यू, एआई से बनाई मेरी और संजय दत्त की फोटो

विजय आखिरी बार पिछले साल प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका कैमियो था। फुल फ्लेज्ड रोल में आखिरी बार वो द फैमिली स्टार नाम की फिल्म में नजर आए हैं। अब देखना होगा कि VD12 कब तक रिलीज होती है और इस फिल्म के जरिए वो बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाते हैं।

Advertisement