Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ मेदांता ने जारी किया ताजा हेल्थ अपडेट

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ मेदांता ने जारी किया ताजा हेल्थ अपडेट

By संतोष सिंह 
Updated Date

The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the foundation stone laying ceremony of ‘Shree Ram Janmabhoomi Mandir’, in Ayodhya, Uttar Pradesh on August 05, 2020.

लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष (President of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust) व मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das of Mani Ram Das’s camp) की हालत गंभीर बनी हुई है। नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital)  में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व उनका उपचार ग्वालियर में चल रहा था। जहां उनकी तबीयत में सुधार न होने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- ODOP ने यूपी को नई पहचान दी, दंगाई खत्म होने से प्रदेश में खुशहाली और सुरक्षा का माहौल बना : सीएम योगी

यूरीनरी समस्या और कम आहार लेने की समस्या के चलते महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) को मेदांता के आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में भर्ती कराया गया है। सोमवार दोपहर अस्पताल के तरफ से जारी किये गये हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू (ICU) में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

पिछले कई दिनों से महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das)  की तबीयत खराब चल रही है। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार न होने पर महंत नृत्य गोपाल दास को बीते रविवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital)  में भर्ती कराया गया है। जहां वह आईसीयू में एडमिट है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर निंरतर निगरानी रखे हुए हैं। इससे पूर्व भी कई बार महंत नृत्य गोपाल दास का मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट हो चुके हैं।

मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital)  में उनके उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास (Mahant Kamal Nayan Das) भी मौजूद हैं। बीते रविवार को महंत कमल नयन दास ने बताया था कि अभी फिलहाल महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की हालत स्थिर बनी हुई हैं। वह सभी से बातचीत भी कर रहे हैं। लेकिन उनके स्वास्थ्य की चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के महंत दास का हाल-चाल लेने मेदांता अस्पताल आने पर महंत कमल नयन दास (Mahant Kamal Nayan Das) बोले कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि इससे पूर्व जब भी कभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (President of Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Mahant Nritya Gopal Das)  मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती हुए हैं। तब मुख्यमंत्री उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने के लिए आते रहे हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब किसी भी जिले में बनवा सकेंगे बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, 3 घंटे में होगा जारी
Advertisement