पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मझौली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक साधना (23) का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला है। प्रधान की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया।
पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिल गई है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.