पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जिले में सीडीओ संतोष कुमार राय के तबादले के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराज जैन ने विकास भवन पहुंचने से पहले जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह विकास भवन पहुंचे।
पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं बताई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसलिए सभी लोग ईमानदारी से काम करें।