मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) के लिए शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे (Shiv Sena Uddhav Balasaheb Thackeray) की पहली लिस्ट बुधवार को जारी कर दी है। उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने 65 प्रत्याशियों की सूची जारी की, इसमें वर्ली से उनके बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा ठाणे से राजन विचारे को टिकट दिया गया है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के सामने ठाकरे गुट ने केदार दिघे को कोपरी पाचपखाडी से टिकट दिया है। MVA में उद्धव गुट ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और एनसीपी (शरद) की लिस्ट आना बाकी है।
शिवसेना (उद्धव) की पहली लिस्ट देखें…
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
बता दें कि महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों को लेकर लंबे समय से घमासान चल रहा था, लेकिन अब इस पर सहमति बन गई है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस, शरद गुट और उद्धव गुट यानी तीनों दल अब 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।