Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों में महायुति गठबंधन प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है, जबकि महाविकास अघाडी को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। रूझानों में महायुति 220 और महागठबंधन 55 सीटों पर आगे लग रही है। इससे साफ हो गया कि, महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत से महायुति की सरकार बनने जा रही है।
पढ़ें :- बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, महाराष्ट्र के परिणाम हमारे विपरीत गए हैं और हम शायद महाराष्ट्र में और अच्छा कर सकते थे। लेकिन इस बात की खुशी है कि झारखंड में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है और हम झारखंड में अपनी सरकार रिपीट करने जा रहे हैं।
अजित पवार के समर्थक बना रहे जश्न
बता दें कि, NCP कार्यकर्ता मुंबई में पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आवास के बाहर ढोल बजाते, नाचते और जश्न मनाते हैं, क्योंकि चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाती दिख रही है। महायुति गठबंधन 220 सीटों पर आगे चल रही है।