Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी सिंह कुर्सी बचाने के लिए अब पहुंचे गृहमंत्री शाह की शरण में

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी सिंह कुर्सी बचाने के लिए अब पहुंचे गृहमंत्री शाह की शरण में

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shivaji Remark Row : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) बीते माह मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें आचोलनाओं का सामना करना पड़ा रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और केंद्र सरकार (Central Govt) से उन्हें पद से हटाने की मांग की है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

इसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari)  अपने विवादित बयानों को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर उनसे सलाह मांगी है।

मीडिया रिपोर्ट (Media Reports) के मुताबिक, कोश्यारी ने पत्र में कहा है कि जब वह सक्रिय राजनीति से हटना चाहते थे, तब उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब उनकी आलोचना हो रही है। ऐसी में बताइए कि अब उन्हें क्या करना चाहिए?

Advertisement