Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर बड़ा ऐक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र : उद्धव सरकार का केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर बड़ा ऐक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) को महाराष्ट्र  के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) के खिलाफ दिया गया बयान भारी पड़ गया है। इस​ विवादित पर बयान के महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने ऐक्शन लेते हुए उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। बयान को लेकर पहले राणे के खिलाफ चार अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज हुई गई थी। इसके बाद पहले उन्हें हिरासत में लिया गया लेकिन कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane)  की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने ट्वीट कर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, न दबेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को जन-आशीर्वाद यात्रा (Jan-Ashirvad yatra) में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान हैं। हम लोकतांत्रिक (Democratic) ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Maharashtra BJP state president Chandrakant Patil) ने कहा कि नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट से पता चलता है कि उद्धव सरकार (Uddhav Government) डरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता (Political Rivalry) है। उन्होंने कहा कि मैं नारायण राणे (Narayan Rane) के बयान का समर्थन नहीं करता, लेकिन अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है या फिर सीएम के खिलाफ टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी की जाती है। तो उनके नेताओं के साथ क्या किया जा रहा है, जो एक संवैधानिक पदाधिकारी राज्यपाल के खिलाफ लगातार टिप्पणी करते रहे हैं।

संगमेश्वर थाने में नारायण राणे के स्वास्थ्य की जांच करने आए डॉक्टर का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। बढ़ती उम्र और शुगर के मरीज होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरुरत है। ईसीजी करने की भी आवश्यकता है। हालांकि उनके शुगर लेवल की जांच नहीं हो सकी है।

शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के दफ्तरों पर हमला करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस भड़क गए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी पुलिस कमिश्नरों को अपने-अपने इलाकों में उन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने बीजेपी के दफ्तरों पर हमला किया है। राज्य में कानून का राज होना चाहिए, ये कोई तालिबान नहीं है।

 

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

 

Advertisement