Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mahaupay shiv ki pooja : दुख और दुर्भाग्य से मिलता है छुटकारा, ये है शिव  पूजा के महा उपाय

Mahaupay shiv ki pooja : दुख और दुर्भाग्य से मिलता है छुटकारा, ये है शिव  पूजा के महा उपाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mahaupay shiv ki pooja : देवों के देव महादेव बहुत दयालु हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान महादेव अपने भक्तों पर शीघ्र ही कृपा करते है। भगवान शिव की महिमा निराली है। भक्त गण पूरी आशा और विश्वास के साथ  भगवान की पूजा करते है तो उनकों कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है। सोमवार का दिन कल्याण के देवता माने जाने वाले भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है। आइये जानते है शिव पूजा के महाउपाय के बारे में।

पढ़ें :-  Vaishakh month Vinayak Chaturthi 2024:  इस दिन पड़ेगी वैशाख माह की विनायक चतुर्थी , विघ्नहर्ता गणेश सभी कष्टों का नाश कर देते  है

दूर होगा चंद्र दोष
कुंडली में बन रहे चंद्र दोष के निवारण के लिए  सोमवार के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करना चाहिए। मान्यता है कि भगवान शिव जिन्होंने चंद्रमा को अपने मस्तक पर सुशोभित कर रखा है, उनकी पूजा करने पर चंद्र दोष संबंधी सभी पीड़ाएं दूर होती हैं।

दूर होंगे शनि दोष
ज्योतिष के अनुसार यदि आपकी कुंडली में शनि दोष बन रहा है तो उसके  निवारण के लिए शिवलिंग पर विशेष रूप से शमी पत्र चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर शमी पत्र को चढ़ाने से पहले उसकी पीछे की तरफ का डंठल का भाग तोड़ दें और उसकी पत्नी को बेलपत्र की तरह उलट कर ही चढ़ाएं।

शिव पूजा का महाउपाय
यदि आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामना जल्द से जल्द पूरी हो तो आज सोमवार के दिन शिव पूजा में उनकी प्रिय चीजों गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, बेल, पान, सुपाड़ी, इलायची, लौंग, आदि के साथ कुछ दक्षिणा जरूर चढ़ाएं और उनके पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव
Advertisement