Mahindra BE 6 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक SUV BE 6 के एक नए वेरिएंट का टीज़र जारी किया है। डार्क टीज़र इमेज में इसके फ्रंट और लाइटिंग एलिमेंट्स की झलक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक SUV के आकर्षक रियर प्रोफाइल (Rear Profile) की भी झलक मिली है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह वेरिएंट या तो मैट ब्लैक एडिशन होगा या फिर एक ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल (Performance-oriented model)।
पढ़ें :- CFMoto 550CL-C Cruiser Bike : नई सीएफमोटो 550सीएल-सी क्रूज़र बाइक अधिक क्षमता से तैयार , जानें इंजन और अपडेटेड स्टाइलिंग
प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक
अगर यह वेरिएंट वाकई ब्लैक एडिशन निकला, तो इसमें बाहर और अंदर स्पोर्टी ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट दिया जाएगा। कंट्रास्टिंग एम्बिएंट लाइटिंग (contrasting ambient lighting) इसकी केबिन को प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक देगी।
इंटीरियर
BE 6 का इंटीरियर ड्राइवर-केंद्रित है, जिसमें दो 12.3-इंच की फ्लोटिंग स्क्रीन, ऑगमेंटेड रियलिटी HUD (हेड-अप डिस्प्ले), और नया टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील शामिल है।
बैटरी पैक और रेंज में भी दम
महिंद्रा BE 6 को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा – 59kWh और 79kWh। 59kWh वेरिएंट 228bhp और 380Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 79kWh वेरिएंट 281bhp और 380Nm की ताकत देता है।
रफ्तार
कंपनी के अनुसार, इसका टॉप वेरिएंट सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
पढ़ें :- Mercedes-Benz Maybach S-Class 2026 : मर्सिडीज-बेंज ने अपनी नईमेबैक एस-क्लास 2026 को किया पेश , जानें इंजन और फीचर्स
ड्राइव मोड
इसमें तीन ड्राइव मोड – रेंज, एवरीडे और रेस मिलते हैं। छोटा बैटरी पैक ARAI प्रमाणित 556 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ा पैक 682 किमी तक चल सकता है।