Mahindra BE 6 Pack One : महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिद्वंदियों को कड़ी चुनौती दे रही है। कंपनी की नई Mahindra BE 6 Electric SUV लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में है। BE 6 पैक वन की कीमत 18.9 लाख रुपये (ex-showroom) से शुरू होती है।अब इसका Pack One वेरिएंट देशभर की डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही ग्राहकों इसकी डिलीवरी मिलने वाली है। कंपनी ने बेस पैक वन ट्रिम लेवल से ही बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत की है। महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी ने पांच वेरिएंट्स( Pack One, Pack One Above, Pack Two, Pack Three Select और Pack Three) में पेश किया है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
पावर और रेंज
महिंद्रा बीई 6 दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आती है-पहला, 59 kWh बैटरी पैक जो एक बार चार्ज करने पर 557 Km की रेंज देता है और दूसरा, 79 kWh बैटरी पैक जिसकी रेंज 683 Km (MIDC) तक है।
हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV
SUV का हाई-एंड वेरिएंट 286 bhp की दमदार रियर मोटर के साथ आता है, जिससे यह हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV बन जाती है। इसके अलावा, BE 6 में फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है, जो कुछ ही मिनटों में 0 से 80% तक बैटरी चार्ज कर सकता है।