Mahindra Thar New Model : महिंद्रा एंड महिंद्रा कार निर्माता कंपनी ने थार फेसलिफ्ट न्यू मॉडल को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल को एक नए लुक और कुछ नए फीचर्स के साथ दुनिया के सामने पेश किया है। आपको बता दें कि महिंद्रा ने करीब 5 साल पहले थार के सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था। आज कंपनी ने थार के थ्री-डोर के नए Facelift model को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं महिंद्रा थार के नए मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में।
पढ़ें :- Formula E Sao Paulo E-Prix : कल होगी इलेक्ट्रिक फार्मूला कारों की रोमांचक रेस, इन रेसर्स पर सबकी निगाहें
पहली नज़र में, 2025 थार काफी हद तक 2020 मॉडल जैसी ही दिखती है क्योंकि इसमें वही सात-स्लैट ग्रिल है जो अब बॉडी कलर में फ़िनिश की गई है। डुअल-टोन बंपर, जो 2020 मॉडल में दिया गया था लेकिन बाद में हटा दिया गया था, अब वापस आ गया है। लाइटिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जैसे Halogen headlamps और फ़ॉग लैंप, LED DRL और एलईडी टेल-लैंप। इस एसयूवी में वही 18-इंच के अलॉय व्हील्स हैं जो 255-सेक्शन के बड़े ऑल-टेरेन टायरों से लिपटे हैं। वहीं इंटीरियर की बात करें तो नई महिंद्रा थार में नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लैक थीम डैशबोर्ड दिया गया है
महिंद्रा थार के नए मॉडल की कीमत
महिंद्रा थार के नए थ्री डोर मॉडल की कीमत की बात करें तो इस मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम 9.99 लाख रुपये है।
महिंद्रा थार D117 CRDe डीजल- 9.99 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT RWD MT डीजल- 12.19 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT RWD ऑटोमैटिक पेट्रोल- 13.99 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT 4WD MT डीजल- 15.49 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT 4WD MT पेट्रोल- 14.69 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT 4WD AT डीजल- 16.99 लाख रुपये
महिंद्रा थार LXT 4WD AT पेट्रोल- 16.25 लाख रुपये