Mahindra Thar Roxx : ऑफरोडिंग का बादशाह मानी जाने वाली महिंद्रा की 5 डोर वाली थार का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन इसे मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस बार 5 डोर वाली थार एक अलग अंदाज में दिखने वाली है।
पढ़ें :- Hardik Pandya's Car Collection : हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में Mercedes-Benz V-Class को शामिल किया, जानें क्रिकेटर का कार कलेक्शन
महिंद्रा थार रॉक्स की ऑफ रोडिंग क्षमताओं के बारे में बात करें तो इसमें 41.3 डिग्री का अप्रोच एंगल और 36.1 डिग्री का डिपार्चर एंगल मिलेगा। इसमें रैंप ओवर एंगल 23.6 डिग्री है, जबकि वॉटर वेडिंग क्षमता 650 मिमी बताई जा रही है। इसके अलावा आपको इसमें चार डिस्क ब्रेक और एक मैटलिक हार्ड रूफ मिल जाता है।
3 डोर वाली थार की तुलना में इस मॉडल में एक नया डिज़ाइन मिलता है। इसके अलावा थार रॉक्स में आपको बी पीलर और ट्राएंगुलर रियर क्वार्टर ग्लास मिल जाता है।
ऐसा माना जा रहा है कि थार रॉक्स के 4X4 की कीमत 15 लाख से शुरू हो सकती है। वहीं थार रॉक्स की बुकिंग 15 अगस्त से शुरू होने की संभावना है।