Mahindra updated model XUV700 : महिंद्रा ने सोमवार को अपनी अपडेटेड XUV700 SUV लॉन्च करने की घोषणा की। बाजार में धूम मचाने वाली न्यू 2024 महिंद्रा XUV700 ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि कीमत 23.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। महिंद्रा एसयूवी के अपडेटेड मॉडल केबिन के अंदर नई सुविधाओं के साथ आई है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
महिंद्रा ने पहली बार अगस्त 2021 में भारतीय बाजार में XUV700 SUV लॉन्च की थी।शक्तिशाली प्रदर्शन चाहने वाले ग्राहकों का ध्यान खींचने में शुरुआत से सक्षम रही है। दावा है कि इस एसयूवी ने अपनी स्थापना के बाद से 1.40 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं, जिससे यह इस मील का पत्थर हासिल करने वाली सबसे तेज महिंद्रा एसयूवी बन गई है।
अपडेटेड महिंद्रा XUV700 में पहले के समान एक 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और दूसरा 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है। दोनों यूनिट्स को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है।