Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. महोबा: मां ने गांजे के लिए 60 रुपये नहीं दिए तो, बेटे ने धारदा​र ​हथियार से हत्या कर दी

महोबा: मां ने गांजे के लिए 60 रुपये नहीं दिए तो, बेटे ने धारदा​र ​हथियार से हत्या कर दी

By Harsh 
Updated Date

महोबा :  कुलपहाड़ क्षेत्र में बुधवार को एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। रावतपुरा खुर्द गांव में हुई इस वारदात के पीछे नशे के लिए पैसे मांगने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- अमरोहा में दारोगा, सिपाही और CRPF जवानों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, अखिलेश बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट

बताया जा रहा है कि मोहन ने अपनी मां मूला देवी से गांजे के लिए 60 रुपये मांगे थे। मां ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि मोहन ने घर में रखे धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद भी घर से नहीं निकला

घटना के वक्त घर में मां और बेटा ही मौजूद थे। हत्या के बाद आरोपी मौके से भागने के बजाय करीब दो घंटे तक अपनी मां के शव के पास ही बैठा रहा। बाद में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतका का बड़ा बेटा सोहन यादव भी घर पहुंचा था। परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया कि मोहन नशे का आदी था और अक्सर अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता था। वो गांजा पीता था और इंजेक्शन भी लेता था। पैसे को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होते थे।

पढ़ें :- कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती का शव, रात से थी लापता; गला काटकर हत्या का आरोप

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जांच जारी

सूचना मिलते ही कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Advertisement