Mahua Moitra on ED Summons : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) आज गुरुवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। जांच एजेंसी ने महुआ को विदेशी मुद्रा मामले में समन भेजा था। टीएमसी नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर में चुनाव प्रचार करने जा रही हैं। ऐसे में वह ईडी के सामने पेश नहीं होंगी।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
दरअसल, ईडी ने पूर्व टीएमसी सांसद महुआ को पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि, उन्होंने ऑफिसियल काम का हवाला देते हुए उन दोनो समन को भी नजरअंदाज कर दिया था। वहीं, जांच एजेंसी ने बुधवार को मोइत्रा और दुबई में रहने वाले बिजनेसमेन दर्शन हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) को गुरुवार को पेश होने के लिए नया समन जारी किया था।जिस पर महुआ ने चुनावी प्रचार अभियान का हवाला देते हुए पेश होने इंकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने ईडी को अपने फैसले के बारे में बता दिया है और लोकसभा चुनाव पूरा होने तक उन्हें न बुलाने को कहा है। बता दें कि कैश-फॉर-क्वेरी केस में महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के आदेश पर पिछले दिनों सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में महुआ के ठिकानों पर छापा मारा था।