Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कुशीनगर में बड़ा हादसा : ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

कुशीनगर में बड़ा हादसा : ट्रेलर और कार की टक्कर में एक ही परिवार 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

By Abhimanyu 
Updated Date

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर में देर रात ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर में छह लोगों की जान चली गयी। मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास हुआ। जहां कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार के पखच्चे उड़ गए।

पढ़ें :- मेरठ में दशहरे पर भीषण हादसा, इको और स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर; इलाज के दौरान 3 की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले थे। ये सभी लोगरिश्तेदार के तिलक में सम्मिलित होने देवराज पिपरा में गए थे और देर रात ईको कार से लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र हाटा के पेट्रोल पम्प के पास कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गई। घटना रात रविवार की रात 12 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पखच्चे उड़ गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। वहीं, घायलों को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। जिनकी उम्र 12 और 17 साल है।

घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज फिर गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान भलुही के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (45), उनके पिता रामबेलास (65), भाई राम मिलन (35), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथलेश गुप्ता (22) की मौत हो गई है। वहीं, आयुष (12) और आर्यन (17) गम्भीर रूप से घायल हैं।

सीएम योगी ने इस हादसे पर जताया शोक

पढ़ें :- शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस हुई भयानक दुर्घटना का शिकार, बेटे समेत चार की मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया- “मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनपद कुशीनगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। महाराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया है। महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।”

Advertisement