Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 10 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: मूर्ति विसर्जन करने जा रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 10 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

By शिव मौर्या 
Updated Date

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर माता की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रही ट्रैक्टर—ट्रॉली एक तालब मे गिर गयी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। ये हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। वहीं, मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पढ़ें :- 'जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान ना कर दे...' IAS संतोष वर्मा ने आरक्षण पर विवादित टिप्पणी के बाद मांगी माफी

बताया जा रहा है कि, खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला और जामली से आए 30–35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तालाब पर पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि, ट्रॉली में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली तलाब में पलट गयी। इसके कारण 10 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें 8 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, अभी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया है और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि, खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।

Advertisement