Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Major accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

Major accident on Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच लोगो की मौके पर मौत, तीन घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Major accident on Yamuna Expressway:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा  में  यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार की रात को वैन और अज्ञात वाहन जबर्दस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर

तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात करीब एक बजे रबूपुरा थानांतर्गत इलाके में नोएडा से जेवर की और जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूरी पर एक ईको वैन नंबर डीएल 3 सीसी 7136 में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे

टक्कर की वजह से वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन बच्चे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।ग्रेटर नोएडा से जेवर की ओर जाने के दौरान यह हादसा हो गया।

पढ़ें :- Shocking news: बियर के नशे में धुत्त पत्नी ने पार की हैवानियत की हदें, पति के हाथ पैर बांध कर सिगरेट से दागा
Advertisement