Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तारीखों के एलान के अगले दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP, अजय नंद कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तारीखों के एलान के अगले दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP, अजय नंद कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य में कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। वहीं नटराजन रमेश बाबू (Natarajan Ramesh Babu) को डीजी, करेक्शनल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय कुमार नंद कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर (Ajay Kumar Nand Kolkata’s New Police Commissioner) नियुक्त किए गए हैं।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादले पर घमासान, TMC पहुंची हाई कोर्ट, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती

कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए किया गया प्रशासनिक बदलाव

इसके अलावा अजय मुकुंद रानाडे (Ajay Mukund Ranade) को अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं अजय कुमार नंद (Ajay Kumar Nand) को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य में चुनावी माहौल के बीच सरकार और प्रशासन दोनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव (West Bengal Chief Secretary) को इस आदेश का पालन आज दोपहर 3 बजे तक करने आदेश दिया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने अपने आदेश में ये भी कहा गया है कि जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है उन्हें चुनाव से जुड़ी हुई कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

तबादलों को लेकर ज्ञानेश कुमार ने क्या कहा?

पढ़ें :- CEC पद से हटाए जा सकेंगे ज्ञानेश कुमार, 200 से अधिक सांसदों ने नोटिस पर किए हस्ताक्षर, जानें क्या है नियम?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) ने कहा ये सारे तबादले पश्चिम बंगाल में भयमुक्त और हिंसारहित चुनाव कराने के मकसद से किये गए हैं। पुलिस महकमे में आज हुए ट्रांसफर से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को भी बदल चुका है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान के बाद होने वाली हिंसा को रोकने के लिए ये कदम उठाने जरूरी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनाव आयोग (Election Commission) पश्चिम बंगाल में अफसरशाही में और तबादले करेगा।

Advertisement