लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत सचिवों को लेकर यूपी सरकर के मंत्री ने बड़ा एलान किया है। यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, पंचायत सचिवों का मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया जाएगा। ये पैसा अब सीधे पंचायत सहायकों के खाते में जाएगा। ओपी राजभर ने कहा कि, इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को बातचीत की है
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 'सेवा संकल्प अभियान' का किया शुभारंभ
दरअसल, बीते कई दिनों से पंचायत सहायकों का धरना जारी है। मीडिया से बातचीत करते हुए पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि, मुख्यमंत्री से उन्होंने इस संबंध में बातचीत की है। मंत्री ने कहा कि, धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगे जायज हैं। उन्होंने कहा कि, अब पंचायत सहायकों को प्रधान और सचिव नहीं हटा पाएंगे। इसके लिए डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच के बाद ही उन्हें हटाया जा सकेगा।
इसके साथ ही, उन्होंने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, जितनी सीटें डॉ. संजय निषाद हारेंगे उतना राजभर एनडीए को जिता देगा। उन्होंने कहा कि, चुनाव आने वाला है, ऐसे में हर नेता दांव आजमा रहा है। बता दें कि संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के कारण भाजपा ने कई सीटों पर जीत दर्ज की थी।
सुर्खियों में बने हुए हैं संजय निषाद
दरअसल, इन दिनों संजय निषाद सुर्खियों में बने हुए हैं। चुनावी मौसम में वो लगातार ऐसा बयान दे रहे हैं, जिसके कारण चर्चाएं खूब हो रही हैं। बीते दिनों उन्होंने सपा नेता माता प्रसाद पांडेय से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी