पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव हो चुंके है। इस चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत हासिल की थी और इंडिया महागठबंधन को करारी हार दी थी। विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार में राज्यसभा सांसद की पांच सीटों पर चुनाव होना है। बिहार में बंफर जीत के बाद भी भाजपा की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्यसभा चुनाव की पांचवी सीट को लेकर एनडीए के अंदर ही घमाशान मचा हुआ है। एनडीए की ही घटक दल के उपेंद्र कुशवाहा पहले ही पांचवी सीट के लिए दावेदारी कर दी थी और अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी पांचवी सीट के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
पढ़ें :- VIDEO: तेजस्वी यादव पर चरित्र हनन का लगा आरोप, हम प्रवक्ता ने कहा छह बजते ही वह शराब के नशे में होते है
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने है। इसको लेकर एनडीए में तकरार बढ़ गया है। पांचवी सीट को लेकर पहले ही उपेंद्र कुशवाहा दावेदारी कर चुके है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी एक सीट को लेकर दावा ठोक दिया है। जीतन राम मांझी ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा की एक सीट के लिए उनसे वादा किया गया था। वहीं उपेंद्र कुशवाहा पहले ही कह चुंके है बीजेपी की ओर से उनको एक सीट देने का वादा किया गया था। बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार 25 फरवरी को एनडीए गठबंधन के घटक दलों के साथ बातचीत करेंगे। बातचीत के बाद ही राज्यसभा चुनाव को लेकर अन्तिम मुहर लगेगी। बता दे कि राज्यसभा की पांच सीटों में चार सीटो पर भाजपा की जीत तय है। वहीं एक सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच चुनाव होने की पूरी संभावना है। एनडीए गठबंनधन को अगर पांचवीं सीट जीतनी है तो उसे तीन विधायकों की जरूरत है। वहीं महागठबंधन को सीट जीतने के लिए छह विधायकों की जरूरत है।
राज्यसभा की पांचवी सीट को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम गठबंधन से अपने लिए सीट नहीं मांगे हैं। हमें पहले ही कहा गया था कि आपको एक राज्यसभा की और दो लोकसभा की सीट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी कही हुई बात से मुकर जाएगा। मैं अपने नेतृत्व की बात पर अंतिम समय तक प्रतिक्षा करेंगे।