Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. हेल्दी हेयर के लिए घर पर बनाएं आंवले का हेयर पैक, ऐसे करें इस्तेमाल

हेल्दी हेयर के लिए घर पर बनाएं आंवले का हेयर पैक, ऐसे करें इस्तेमाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आज कल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम होती जा रही है। ऐसा इस लिए भी देखा जाता है क्योंकि आज के समय मे लोग अपना ध्यान नहीं दे पाते जिसके चलते शरीर मे कई तरह कि  कमी होनी लगती है। आपको बता दें, आंवला सेहत के लिए बहुत ही ज्‍यादा फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

इसे खाने के साथ आप त्‍वचा और बालों में लगा भी सकती हैं खासतौर पर आंवला बालों के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है। यह बालों को काला करने के साथ उसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है। चलिए आज हम आपको इसके कुछ बेहतरीन और घर पर आसानी से बन जाने वाले हेयर पैक्‍स के बारे में बताते हैं।

यह आपके बालों के लिए बहुत ज्‍यादा फायदेमंद साबित होंगे। यह आपके बालों की ग्रोथ में आपको बहुत ज्यादा मदद करेगा।

आंवला और शिकाकाई

अगर आपके बाल कुछ ज्यादा ही झड़ रहे हैं या फिर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो आपको पेरशान होने की जगह बालों में आंवला और शीकाकाई का पैक लगाना चाहिए। यह आपको बालों पोषण देने के साथ-साथ बालों की गंदगी को भी दूर करेगा। इससे आपके बालों की ग्राथ बहुत अच्छी हो जाएगी।

आवश्यक सामग्री 

बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक बर्तन में चाय की पत्ती को पानी के साथ उबालें। इसके बाद आपको इस पानी को ठंडा करें। पानी जब ठंडा हो जाए तो आपको इसे आंवला के पाउडर और शिकाकाई पाउडर के साथ मिलाना है। इस पेस्ट को आप बालों की लेंथ और स्कैल्प पर जरूर लागाएं और 40 मिनट तक लगा रहने दें।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

बाद में जब आपके बालों से यह पैक छुड़ाना हो तब आप इसे ठंडे पानी से वॉश करेंवैसे आपको इस पैक के बाद बालों में शैंपू करने की जरूरत नहीं है। मगर, आप यदि कर भी लेती हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं है। हफ्ते में एक बार आपको यह हेयर पैक जरूर लगाना चाहिए।

आंवले का तेल

यह एंटीबैक्टीरियल भी होता है इसलिए इसे बालों में नारियल का तेल के साथ लगाने से आपके स्कैल्प पर कोई भी इनफैक्शन भी नहीं होगा। आइए हम आपको इसे लगाने की विधि बताते हैं।

आवश्यक सामग्री 

बनाने की विधि

आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल का तेल गरम करना है। यह तेल जब भूरे रंग का हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा करें। इसके बाद इसमें आंवले का तेल मिलाएं। तेल के इस मिश्रण से बालों की हल्के हाथों से चंपी करें। आप ओवर नाइट बालों में तेल लगा रहने दे सकती हैं या फिर चाहे तो आप 1 घंटे बाद बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से वॉश भी कर सकती हैं। ऐसा आप हफ्ते में 3 बार करेंगी तो आपको बहुत फायदा होगा।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह
Advertisement