रमजान का पावन माह चल रहा है। पूरे महीने खुदा की इबादत और रोजा रखने के बाद ईंद का पावन त्यौहार आता है। इसमें तरह तरह के पकवान बनाएं जाते हैं।
पढ़ें :- बिना प्याज-लहसुन की मछली वेज होती है? राजभर के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस से पूछ लिया ये सवाल
कई लोगो को दही फुल्की खाने में तो बहुत टेस्टी लगती है लेकिन बनाने कई दिक्कतें होती है। आज हम आपको दही फुल्की बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप टेस्टी दही और फुल्की का स्वाद चख सकते है।
दही और फुल्की बनाने के लिए जरुरी सामग्री
250 ग्राम- दही
स्वादानुसार- नमक
2 टीस्पून- लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून भुना पिसा जीरा
1 बड़ा चम्मच- लहसुन का पेस्ट
2- सूखी लाल मिर्च
1 कटोरी- बेसन (फुल्की बनाने के लिए)
1 चुटकी- हींग
1/2 टीस्पून- जीरा
आधा चम्मच- काली मिर्च
ऑयल- तलने के लिए
दही फुल्की बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार
दही फुल्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें और फिर इसमें नमक, लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, जीरा आदि। पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। एक दूसरी कटोरी में दही को ब्लेंड कर लें। फिर इसमें नमक, लहसुन का पेस्ट, काला मिर्च, भुना हुआ जीरा डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।अगर आप दही पतला करना चाहती हैं, तो इसमें आप पानी भी डाल सकते हैं।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें फिर इसमें बेसन का घोल डालकर फुल्की तैयार कर लें। दही के मिक्सर में फुल्की को डाल कर लगभग इसे 10 मिनट के लिए साइट में रख दें। एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा डालें और फिर इसे दही फुल्की में यह तड़का डाल दें। इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व करें।