Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जन्माष्टमी के पर्व पर घर पर बनाएं मेवे की पंजीरी, भगवान कृष्ण हो जाएंगे खुश

जन्माष्टमी के पर्व पर घर पर बनाएं मेवे की पंजीरी, भगवान कृष्ण हो जाएंगे खुश

By Satish Singh 
Updated Date

मेवे की पंजीरी

नई दिल्ली। जन्माष्टमी का भारत के साथ दुनिया के कई कोनों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भागवान कृष्ण का जन्मोत्सव के अवसर पर लोग काफी सारी तैयारियां पहले से ही कर लेते हैं। भगवान कृष्ण को मेवे की पंजीरी काफी ज्यादा पसंद होती है। भगवान कृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस पंजीरी को घर में बड़े आराम से बना सकते हे।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

मेवे की पंजीरी बनाने के लिए आपको चीनी, खरबूजे की गिरी, मखाना, कद्दूकस नारियल, मेवे, तला हुआ साबुदाना, देसी घी, पानी इन चीजों की जरूरत होती है। मेवे की पंजीरी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको सारे मेवे को कढ़ाई में डालकर अच्छे से भून लेना है और फिर कद्दूकस नारियल को इसमें डालकर भून लेना है और जब तक गोल्डन ना हो जाएं, तब तक आपको भूनना है। दस मिनट के बाद आपको गैस को बंद कर देना है। अब आपको देसी घी को डालना है और मखाने को इसमें डालकर अच्छे से भून लेना है। अब आपको भीगे हुए साबुदाने को घी में डालकर आपको इसको भी अच्छे से भून लेना चाहिए।
इसके बाद कढ़ाई में खरबूजे की गिरी और मेवे को डालकर हल्का सा भून लेना है और चीनी को पीस लेना है। इसके बाद सारे मेवे को साबुदाने, नारियल को अच्छे से पीस लेना है। इसके बाद इसमे पिसी हुई इलायची को भी मिला दें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और आपकी मेवे की पंजीरी बनकर तैयार हो जाएगी।

Advertisement