अधिकतर लोगो को रबड़ी बहुत पसंद होती है। आज हम आपको हलवाई स्टाइल रबड़ी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप मीठे को तौर पर खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। या फिर भगवान गणेश को भोग लगा सकते है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
रबड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 लीटर दूध,
स्वादानुसार चीनी,
1/4 चम्मच केसर,
1/2 चम्मच इलायची पाउडर ,
2-3 टेबलस्पून कटे हुए पिस्ता
काजू और बादाम मेवे
हलवाई स्टाइल रबड़ी घर में बनाने का तरीका
घर में हलवाई स्टाइल रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और फिर इसमें धीमी आंच पर दूध को उबालने के लिए रख दें। जब दूध उबलने लगे तो उस करछी से चलाते रहें। इसके बाद उसे जब दूध के ऊपर मलाई की परत बन जाए तो उसे कलछी की मदद से कढ़ाई के किनारों पर लगा दीजिए, इसके बाद जितनी बार जितनी बार भी दूध की ऊपरी सतह पर मलाई आए उसे किनारों में लगा दीजिए। दूध को पहले की तुलना में 1/3 होने तक पकाएं।
पढ़ें :- 'विधेयक के विरोध में मतदान करें...' सपा ने परिसीमन बिल को लेकर अपने सांसदों को जारी किया व्हीप
अब इसमें चीनी डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें. ताकि चीनी दूध में बिल्कुल घुल जाएं। अब इसमें इलायची पाउडर, बादाम, काजू और पिस्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब मलाई को कडाही से खुरचकर दूध में मिक्स कर दीजिए। इसके बाद इसमें केसर वाला दूध डालें। इस 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार है मलाई रबड़ी अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।