Instant mango pickle: गर्मियों में आम की चारो तरफ बहार है। अधिकतर घरों में कच्चे आम का पना, पुदीने की चटनी, आम पापड़ आम का अचार खाना पसंद किया जाता है। आमतौर पर अचार बनाने में बहुत झंझट होता है कई दिनों तक धूप में सुखाना और दिखाना वगैरह वगैरह। आज हम आपको आम इंस्टेंट आचार की रेसिपी बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बना सकती है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
आम इंस्टेंट अचार (Instant Aam Pickle) बनाने के लिए सामग्री:
कच्चे आम – 2 (कद्दूकस किए हुए)
सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
सरसों दाना – 1 छोटा चम्मच
पढ़ें :- लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल को सुनाई 3 साल कैद की सजा
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
मैथी दाना – ½ छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पढ़ें :- सूर्यवंशी के सैलाब में क्रिकेट दुनिया के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, सचिन, विराट और रोहित जो ना कर सके...
आम इंस्टेंट अचार का तरीका
1. तेल गरम करें, उसमें सरसों, मैथी और सौंफ डालें।
2. फिर हल्दी और लाल मिर्च डालें।
3. कद्दूकस आम डालकर 2-3 मिनट भूनें।
4. नमक डालें और मिलाएँ।
5. ठंडा कर के तुरंत खाएँ या 2-3 दिन में भी खा सकते हैं।