Different Style Khichdi Recipe: आज हम आपको बहुत ही टेस्टी और मसालेदार खिचड़ी की रेसिपी लेकर आये है। जो हेल्दी के साथ साथ टेस्टी भी लगेगी। आमतौर पर लोग खिचड़ी को बहुत ही सिंपल और सादा बनाते है। लेकिन आज हम आपको खिचड़ी बनाने का जो तरीका बताने जा रहे है वो घर में सभी को खूब पसंद आयेगा। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
दाल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
मसालेदार दाल खिचड़ी बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे: 1 कप चावल, 1/2 कप मूंग दाल, एक प्याज बारीक कटा हुआ, 2 बड़े टमाटर, दो हरी मिर्च, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक, ताजी धनिया पत्ती, नींबू का रस और एक कप तेल. इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप आसानी से मसालेदार दाल खिचड़ी बना सकते हैं.
मसालेदार दाल खिचड़ी बनाने का तरीका
मसालेदार दाल खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा। ठीक इसी तरह आप चावल को भी दो से तीन बार पानी में धोकर थोड़ी देर भिगोकर रख दें।अब एक कुकर ले उसमें तेल गर्म करें अब इसमें जीरा डाल दें जब जरा अच्छी तरह तड़प जाए, तो इसमें कटे हुए प्याज हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून ले अब इसमें अदरक का कद्दूकस किया हुआ पेस्ट डाल दें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
जब यह अच्छी तरह भूल जाए तो इसमें हल्दी पाउडर धनिया पाउडर जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला ले, फिर इसमें टमाटर डालकर सभी को पका लें।जब मसाले अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें भिगोए हुए दाल और चावल डाल दें।
अब इसमें 4-5 कप पानी डाल कर स्वादानुसार नमक डाल दें। फिर कुकर को बंद कर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। थोड़ी देर बाद आप इस प्लेट में निकालकर, इस पर नींबू का रस और धनिया पत्ती डालकर सर्व कर सकते हैं।अब आपकी मसालेदार दाल खिचड़ी तैयार है। आप अगर चाहे, तो इसमें कसूरी मेथी और अपनी पसंद की सभी सब्जियां मिला सकते हैं। इससे दाल खिचड़ी और स्वादिष्ट लगेगी।