Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. इस नए तरीके से बनाए मटर पनीर की सब्जी ,खाकर कर हर कोई करेगा तारीफ

इस नए तरीके से बनाए मटर पनीर की सब्जी ,खाकर कर हर कोई करेगा तारीफ

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आज भी लोग मटर पनीर के दीवाने हैं भले ही मार्केट में कड़ाही पनीर ,चिली पनीर ,शाही पनीर जैसे पनीर के कई वेराइटी उपलब्ध है। आज हम आपको इसे बनाने का नया तरीका बताएंगे जिसे खाने के बाद आप हमेशा इसी तरीके से बनयेंगे। आइए जानते है इस खास रेसिपी के बारे में …

पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन

कितने लोगों के लिए : केवल 2

सामग्री :

बनाने की विधि

Step 1 – सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।

पढ़ें :- रमजान महीने में सस्ती खजूर को मंहगे खजूर के डिब्बो में पैक कर बेच रहे है फल कारोबारी, जीएसटी विभाग को लगा रहे है चूना

Step 2 –अब एक पैन में हल्का तेल गर्म करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। इससे पनीर सब्जी बनाते वक्त टूटेंगे नहीं। सेकने के बाद पनीर को एक प्लेट में निकाल लें।

Step 3 –टमाटरों को ब्लेंडर में पीसकर स्मूद प्यूरी तैयार कर लें।

Step 4- अगर आप चाहें तो टमाटर को उबालकर छील लें और फिर पीसें, इससे प्यूरी ज्यादा सिल्की बनेगी।

Step 5- अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भून लें।

Step 6 –अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

Step 7- फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।

Step 8- अब टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। तेल अलग होने तक मसाले को भूनें।

Step 9 -मसाले में हरे मटर डालें और 2-3 मिनट तक हिलाएं।

Step 10 -अब 1 कप पानी डालकर मटर को लगभग 5-7 मिनट नरम होने तक पकाएं।

Step 11– जब मटर पक जाएं, तो इसमें सेका हुआ पनीर डालें और हल्का उबाल आने दें।

Step 12– गरम मसाला और मलाई डालकर मिलाएं, ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए।

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

Step 13 -अब गैस बंद करके ताजी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

Step 14 – गर्मागर्म मटर पनीर को रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।

 

 

Advertisement