Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Urad Dal Kachori: संडे के छुट्टी को बनाएं स्पेशल आज ब्रेकफास्ट में बनाएं हलवाई स्टाइल उरद दाल कचौड़ी

Urad Dal Kachori: संडे के छुट्टी को बनाएं स्पेशल आज ब्रेकफास्ट में बनाएं हलवाई स्टाइल उरद दाल कचौड़ी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Urad Dal Kachori: संडे के दिन मतलब छुट्टी और फुल मस्ती का दिन। संडे को बच्चों और बड़ों दोनो की छुट्टी होती है। ऐसे में कुछ खास बनाने की फरमाइश न आये ऐसा हो ही नहीं सकता है। तो आज हम आपके लिए लाए है उरद दाल की कचौड़ी बनाने की रेसिपी। जिसका स्वाद एकदम खस्ते जैसा होगा। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उड़द दाल की कचौड़ी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

मैदा- 2 कप
ऑयल- 4 चम्मच
नमक- 1 टीस्पून
आटा गूंथने के लिए पानी
उड़द दाल- 250 ग्राम
साबुत धनिया- 2 टीस्पून
सौंफ- 1 टीस्पून
जीरा- 1 टीस्पून
सूखी लाल मिर्च- 2
हींग- 1 चुटकी
अदरक- 1 टीस्पून कटा
हरी मिर्च- 4 कटी हुई
हरा धनिया- 2 टीस्पून
हल्दी पाउडर- 1 टीस्पून
मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
नमक स्वादानुसार
फ्राई करने के लिए ऑयल

उड़द दाल की कचौड़ी बनाने का तरीका

कचौड़ी बनाने के लिए पहले आटा गूंथ लें। इसके लिए मैदा में ऑयस और नमक डालकर पहले मसल लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को किसी गीले कपड़े से कवर करके रख दें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

कचौड़ी बनाने के लिए उड़द की दाल को 2-3 घंटे के लिए भिगो दें और फिर धोकर हल्का दरदरा पीस लें। अब पैन में जीरा, सौंफ, धनिया और साबुन लाल मिर्च डालें और रोस्ट कर लें। सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पीस लें और पाउडर बना लें।

कड़ाही में 4 चम्मच तेल गर्म करें और हींग डाल दें। अब इसमे कटी हरी मिर्त और अदरक डाल दें। इसमें उड़द दाल का तैयार किया हुआ पेस्ट डालें और दाल को भून लें। जब दाल हल्की ड्राई हो जाए तो पिसे हुए मसाले के तैयार किया पाउडर भी डाल दें। इसमें हल्दी और मिर्च पाउडर मिला दें और दाल के पेस्ट को ड्राई होने तक भूनें।

आटा सेट हो जाए तो लोई तोड़ें और उसे थोड़ा बेलकर बड़ा कर लें। अब इसमें 1-2 चम्मच दाल की भरावन रखें और चारों ओर से कचौड़ी को बंद कर दें। आप चाहें तो कचौड़ी को हाथ से या बेलन से थोड़ा बढ़ा सकते हैं।अब सारी तैयार की गई कचौड़ियों को धीमी आंच पर अच्छी ब्राउन होने तक सेंक लें। तैयार हैं गर्मागरम दाल की कचौड़ी। इस ट्रिक से कचौड़ी बनाएंगे तो एक भी कचौड़ी नहीं फटेगी। आप इन्हें 1 हफ्ते तक आसानी से खा सकते हैं।

Advertisement