Mushroom 65 Recipe: महिलाओं के लिए हर दिन की शुरुआत किसी चुनौती से कम नहीं होता ..आज क्या बनाऊं से शुरु होकर रात में सोने से पहले कल क्या बनाऊं तक…ऐसा क्या बनाया जाय जिसे बच्चे और बड़े दोनो चाव से खा लें।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस वीकेंड के मजे को दोगुना करने के लिए आज हम आपके लिए खास लेकर आये हैं मशरुम में बेहतरीन रेसिपी मशरूम 65। जैसा इसका नाम वैसा इसका टेस्ट एकदम अलग और गजब। तो औऱ अधिक समय न गवाते हुए जानते हैं इसकी रेसिपी।
मशरूम 65 बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1/2 कप मशरूम
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून सरसों के दाने
4 कढ़ीपत्ते
1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ
1/2 टी स्पून लहसुन ,
टुकड़ों में कटा हुआ1/2 टी स्पून अदरक
1/4 टी स्पून जीरा पाउडर
1/4 टी स्पून गरम मसाला
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून चावल का आटा
1 टेबल स्पून मैदा
मशरूम 65 बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मशरूम 65 बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में चावल का आटा, मैदा, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, इसमें मशरूम को कोट करके डीप फ्राई कर लें। अब एक पैन में तेल गरम करें, इसमें सरसो के दाने, कढ़ीपत्ता, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर एक तड़का तैयार करें। इस तड़के को फ्राई मशरूम पर डालकर मिलाकर सर्व करें।