नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने बैंकों को ‘कलेक्शन एजेंट’ (Collection Agents) बना दिया है। खड़गे ने इस बात का जिक्र किया कि सरकार ने विभिन्न शुल्कों को लागू किया है, जो आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।
पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट
रुपया वेंटिलेटर पर है
नरेंद्र मोदी खामोश हैं pic.twitter.com/r3Jw3tmmFp— Congress (@INCIndia) March 29, 2025
खड़गे ने बैंकों द्वारा ग्राहकों से ली जाने वाली शुल्कों का विवरण दिया, जिनमें खातों के न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) से संबंधित शुल्क, एटीएम (ATM) से पैसे निकालने पर शुल्क, बैंक स्टेटमेंट से संबंधित शुल्क, ऋण प्रक्रिया शुल्क और अन्य शुल्क शामिल हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
न्यूनतम बैलेंस न रखने पर 43,500 करोड़ रुपए की निकासी
कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) ने 2018 से 2024 के बीच जनधन और बचत खातों से न्यूनतम शेष राशि बनाए न रखने पर कम से कम 43,500 करोड़ रुपए की राशि निकाली है। खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने इन शुल्कों से प्राप्त राशि का विवरण संसद में देना बंद कर दिया है। पहले यह डेटा उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन अब इसे आरबीआई (RBI) द्वारा रखे जाने का हवाला देकर यह परंपरा बंद कर दी गई है। खड़गे ने इस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “बेतहाशा महंगाई + बेलगाम लूट = भाजपा का जबरन वसूली मंत्र।’
Our Banks have been unfortunately made ‘Collection Agents’ by the Modi Govt !
ATM Withdrawal Charges to be costlier.
Modi Govt has extracted at least ₹43,500 Cr due to non-maintenance of Minimum Balance from Savings Accounts & Jan Dhan Accounts combined, between 2018 and… pic.twitter.com/embpzGLm5t
पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 29, 2025
बैंकिंग प्रणाली को आम जनता के खिलाफ एक उपकरण बनाया
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इन कदमों से आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उनका कहना था कि बैंकों पर इन शुल्कों का बोझ डालकर सरकार ने बैंकिंग प्रणाली को आम जनता के खिलाफ एक उपकरण बना दिया है।