Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Rashi Parivartan: इस दिन मंगल और 27 फरवरी को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, आयेगा बदलाव

Mangal Rashi Parivartan: इस दिन मंगल और 27 फरवरी को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, आयेगा बदलाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Rashi Parivartan: ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के गोचर से जो योग बनता है उससे जातकों के जीवन बदलाव आता है। फरवरी माह के अंत में दो बलशाली ग्रहों की चाल में परिवर्तन हो रहा है।ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल 26 फरवरी को दोपहर 3.49 बजे धनु से मकर में प्रवेश करेगा। दूसरी तरफ ऐश्वर्य के देवता शुक्र 27 फरवरी को  सायं 6.15 बजे धनु से मकर में प्रवेश करेगा।मकर शनि की राशि है और शुक्र का मंगल एवं शनि से मित्रवत भाव है। ऐसे में शुक्र का मकर राशि में प्रवेश कुछ राशि के जातकों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

दोनों ही ग्रहों का धनु से मकर में जाना लोगों के जीवन पर अनेक प्रकार के प्रभाव डालेगा। शुक्र 30 मार्च तक और मंगल 7 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। मकर राशि में पूर्व से शनि और बुध भी हैं इसलिए यहां चतुर्ग्रही योग बन जाएगा।मंगल के मकर में प्रवेश करने से घी, तेल, तिलहन, गुड़, शक्कर, तांबा, पीतल, स्टील, लोहा, अलसी, मशीनरी व शेयर बाजार में तेजी आएगी।

शुक्र के परिवर्तन का प्रभाव
शुक्र भौतिक सुख-सुविधाएं, विलासिता, ऐश्वर्यपूर्ण जीवनशैली, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण आदि का प्रतिनिधि ग्रह है। शुक्र का शनि की राशि में प्रवेश करना लोगों की जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन लाएगा।

Advertisement