Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mango Festival 2023 : सीएम योगी, बोले- यूपी के आम का यूरोपीय बाजार कर रहा है इंतजार, शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर दें ध्यान

Mango Festival 2023 : सीएम योगी, बोले- यूपी के आम का यूरोपीय बाजार कर रहा है इंतजार, शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर दें ध्यान

By संतोष सिंह 
Updated Date

Mango Festival 2023 : यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव 2023 (Mango Festival 2023) का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी का आम आज विश्व भर में पसंद किया जा रहा है। मास्को दुबई और बहरीन इसका उदाहरण है। अब यूरोप का बाजार (European Market) आपका इंतजार कर रहा है आप शॉर्टकट न अपनाएं और गुणवत्ता पर ध्यान दें डिमांड के हिसाब से ही प्रोडक्ट तैयार करें।

पढ़ें :- MBA पास 'अर्थी बाबा' गोरखपुर लोकसभा सीट से ठोकेंगे ताल, श्मशान घाट को बनाया चुनाव कार्यालय

सीएम योगी ( CM Yogi)  ने कहा कि यूपी (UP)  में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं । यूपी (UP)   में केवल प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है। जो प्रयास शुरू किए गए हैं उनके असर आने शुरू हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बीज से बाजार की दूरी कम करने के लिए सरकार सहयोग देने को तैयार है। इसके लिए चार स्थानों पर पैकहाउस बनाए गए हैं । निर्यात में सुविधा देने से कई देशों में नए बाजार बने हैं । अभी हाल ही मास्को में उत्तर प्रदेश का आम हाथों-हाथ लिया गया । सीएम ने महोत्सव के दौरान ही 12 टन आम बहरीन, एक टन दुबई तथा दो टन मास्को के लिए भी रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने आम उत्पादक व निर्यातकों को किया सम्मानित

इन किसानों को किया सम्मानित सहारनपुर के राज सिंह, बुलंदशहर के राकेश त्यागी, बागपत के कृष्ण पाल सिंह, अमरोहा के योगेश्वर सिंह, प्रतापगढ़ के राकेश चंद्र बाराबंकी के शंभू नाथ, हरदोई के अंजय कुमार, सीतापुर के फहज फारूखी, मलिहाबाद के अरुण कुमार सिंह, वाराणसी के अनिल सिंह एवं अमरोहा के किसान नदीम सिद्दीकी को सीएम ने सम्मानित किया। इसके अलवा बहरीन से लतेश भाटिया, कैप्टन अकरम बेग, रोशन लाल गुप्ता, मोहम्मद सोहेल, सबसे ज्यादा आम के प्रदर्शन करने वाले एससी शुक्ला और लुलु ग्रुप के जीजो जोस अलापट को सम्मानित किया।

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना
Advertisement