Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Manish Sisodia, बोले- केजरीवाल की हत्या की रची जा रही है साजिश, दर्ज कराएंगे FIR

Manish Sisodia, बोले- केजरीवाल की हत्या की रची जा रही है साजिश, दर्ज कराएंगे FIR

By संतोष सिंह 
Updated Date

Delhi MCD Election: निगम चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) का आरोप है कि गुजरात और एमसीडी (MCD) में हार का अहसास होने पर भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की हत्या करा सकती है। सिसोदिया का आरोप है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) इसकी धमकी दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि मुख्यमंत्री के साथ अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो भाजपा जिम्मेदार होगी।

पढ़ें :- IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी विजेता, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हूं। क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकट बिक्री व जेल में दुराचार के आरोपी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर आप कार्यकर्ता व जनता गुस्से में हैं। इनके एमएलए (MLA) पिटे भी हैं, इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा न हो.. सजा न्यायालय ही दे।

इसके बाद मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने गुरुवार रात बयान जारी कहा कि गुजरात और दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में आप को मिल रहे जन समर्थन से भाजपा बुरी तरह से बौखला गई है। तभी भाजपा नेता भारी बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री और दो राज्यों में सरकार चला रही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (National Coordinator Arvind Kejriwal) को हत्या की धमकी दे रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं रह गया है।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia)  के मुताबिक, एमसीडी (MCD)  और गुजरात के चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। 15 साल से एमसीडी (MCD)  पर काबिज भाजपा (BJP)  को अब यकीन हो गया है कि इस बार एमसीडी (MCD)  में भी केजरीवाल की सरकार बन रही है और भाजपा को दिल्ली की जनता बाहर निकाल फेंकने के लिए वोटिंग के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं, गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को जनता का खून प्यार और समर्थन मिल रहा है।

गाली-गलौज से जान लेने तक पहुंचे भाजपाई

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: राहुल गांधी

आप का आरोप है कि भाजपा (BJP) वाले पहले गाली-गलौज ही करते थे, लेकिन अब ये लोग जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं। यदि कोई घटना होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी। धमकी का जवाब अब दिल्ली और गुजरात की जनता ही देगी।

गुजरात के नेताओं पर भाजपा ने किया हमला

आप का कहना है कि गुजरात के वरिष्ठ नेता मनोज सोहरठिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया था। आप गुजरात के सीएम पद का चेहरा इसुदान गढ़वी को भी भाजपा कार्यकर्ताओं से डंडा मारकर घायल किया था। इसी तरह आम आदमी पार्टी के कई और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता गाली गलौज और मारपीट कर चुके है।

आप कार्यकर्ता आक्रमकता को देखते हुए सीएम की सुरक्षा जरूरी : तिवारी

उपमुख्यमंत्री का बयान आने के बाद सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) ने कहा कि आप कार्यकर्ता आत्महत्या कर रहे हैं। इस मनोस्थिति तक पहुंचे लोग कुछ भी कर सकते हैं । इसलिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सुरक्षा बेहद जरूरी है। हम राजनीति नहीं, कार्यकर्ताओं की निराशा और आक्रामकता को देखते हुए उनकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- IPL Final 2024: हैदराबाद लड़खड़ाते हुए 113 रन पर हुई ऑलआउट, कोलकाता के गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी
Advertisement