पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ द्वारा जारी सूची में नौतनवा विधानसभा के पश्चिमी मंडल पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार सोनौली निवासी युवा नेता मनोज मद्धेशिया को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पढ़ें :- भदोही: पति के दो दोस्तों ने घर में घुसकर महिला का किया रेप
सूची सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लोगों ने मनोज मद्धेशिया के आवास पर पहुंचकर तथा मोबाइल फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।
मनोज मद्धेशिया ने कहा कि “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाऊंगा।”
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से लालचंद्र चौधरी, विशुनदेव चौरसिया, हरिशंकर जायसवाल, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, अजय चौधरी, कृपाशंकर मद्धेशिया, ऋषि यादव, दीपक मद्देशिया सहित नगर के कई गणमान्य लोग, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट