मुंबई। उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 (Uttar Pradesh Police Sub-Inspector Recruitment Exam 2026) के पहले ही दिन 14 मार्च को आयोजित परीक्षा में एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
इस प्रश्न पेपर के वायरल होने के बाद कई नामी शख्सियतों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर प्रसिद्ध भारतीय गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) का भी पोस्ट सामने आया है। मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने इस प्रश्न पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है’ और ऑप्शन में ‘पंडित’ लिखा है।
दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है और ऑप्शन में पंडित लिखा है.
ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई… pic.twitter.com/g872gMrD6r
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) March 15, 2026
पढ़ें :- BNA Golden Jubilee Celebrations : सीएम योगी बोले- यूपी के जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, उन्हीं का एक रूप था सालार मसूद, जिसको जहन्नुम भेजा था सुहेलदेव ने
ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती, तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। समस्त सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराजगी दर्ज करवाता हूं और जान बूझकर किए गए इस निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूं।’
कुछ ने किया समर्थन, कुछ ने उठाए सवाल
उनके इस पोस्ट के बाद कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, तो वहीं कुछ लोगों ने सरकार पर सवाल खड़े किए। इसके इतर कुछ लोगों ने तो मनोज मुंतशिर पर ही ये बोलकर सवाल उठा दिए कि आपको अपने गानों में अश्लील शब्द लिखने में समाज की चिंता नहीं होती।
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पहुंचा मामला,डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले जताई नाराजगी
पढ़ें :- योगी सरकार बनने के बाद गो हत्या में कमी की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके उलट इसमें लगातार वृद्धि हुई : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमे कड़ी आपत्ति है ।सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) March 14, 2026
बहरहाल, ये मुद्दा अब बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस मामले पर पोस्ट कर नाराजगी जताई और जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले में भर्ती बोर्ड के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।