Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक : NCP अजित पवार गुट के विधायक का घर भीड़ ने जलाया, दर्जनों वाहन फूंके

मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक : NCP अजित पवार गुट के विधायक का घर भीड़ ने जलाया, दर्जनों वाहन फूंके

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर महाराष्ट्र में माहौल गर्माता जा रहा है। राज्य में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। बीड में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी (Nationalist Congress Party MLA Prakash Solanki) के आवास पर तोड़फोड़ कर आग लगा दी है।

पढ़ें :- NCP मामले पर चुनाव आयोग और स्पीकर का फैसला 'अन्यायपूर्ण', शरद पवार, बोले-जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

इस घटना पर प्रकाश सोलंकी (Prakash Solanki)ने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल बोले- उनकी हत्या की जा सकती है, खुफिया रिपोर्ट का दिया हवाला

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं? यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।

Advertisement