Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Marriage Muhurat in May 2022 : मई 2022 में विवाह के लिए हैं इतने मुहूर्त, शुभ दिन के बारे में जानिए

Marriage Muhurat in May 2022 : मई 2022 में विवाह के लिए हैं इतने मुहूर्त, शुभ दिन के बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Marriage Muhurat in May 2022 : शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देखकर कार्य करने परंपरा चली आ रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। हिंदू धर्म में विवाह एक संस्कार माना जाता है। विवाह को लेकर मान्यता है कि यह जन्मों जन्मों का बंधन है। विवाह सफलतापूर्वक चलता रहे इसके लिए शुभ मुहूर्त में विवाह को संपन्न कराया जाता है। आइये जानते है ​मई 2022 में विवाह मुहूर्त की तिथियां।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

मई 2022 में विवाह मुहूर्त
अगर आप विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं, तो मई में इसके लिए 15 शुभ मुहूर्त बताए जा रहे हैं। अगर आपको अपने लिए या फिर परिवार के किसी सदस्य के लिए विवाह का शुभ दिन तय करना है, तो आप 02, 03, 09, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई में किसी भी दिन विवाह के लिए चुन सकते है।  इसमें अक्षय तृतीया 03 तारीख को अबूझ मुहूर्त है, इसमें आप पूरे दिन में से किसी भी समय विवाह कार्य कर सकते हैं।

Advertisement