Maruti Nexa discount offer : मारुति सुजुकी नेक्सा आउटलेट पर मौजूद मॉडल्स पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी जनवरी में जिम्नी, फ्रोंक्स, बलेनो, ग्रैंड विटारा, सियाज़ और इग्निस पर डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं मॉडल अनुसार कि किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति सुजुकी इग्निस मैनुअल के 2023 मॉडल वर्ष पर 62,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 52,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
2023 सियाज़ मॉडल पर 55,000 रुपये तक के लाभ की पेशकश की है। जबकि 2024 में निर्मित मॉडल पर 35,000 रुपये तक के लाभ मिलेंगे।
मारुति सुजुकी बलेनो 2023 पेट्रोल मॉडल पर 47,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जबकि सीएनजी वेरिएंट पर 32,000 रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।