Maruti Suzuki Brezza 2026: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने सबसे बड़े फेसलिफ्ट मॉडल का पहला टीजर जारी कर दिया है। यह नया अपडेट न केवल कार के लुक को फ्रेश बनाएगा, बल्कि फीचर्स और पावर के मामले में भी इसे अन्य कारों से आगे ले जा सकता है। इसी के साथ कंपनी ने ग्राहकों के लिए बुकिंग भी खोल दी गई है। कंपनी की यह लोकप्रिय एसयूवी 2026 में अपना पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट पाने जा रही है, जिससे यह पहले से ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम नजर आएगी।
पढ़ें :- Royal Enfield Himalayan 750 : लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 , जानें क्या है कीमत
कितनी कीमत हो सकती है?
फिलहाल मारुति ब्रिजा (Maruti Brezza) की एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.26 लाख से 13 लाख रुपये के बीच हो सकती है। नए फीचर्स और संभावित नए इंजन विकल्प के साथ फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत करीब 8.5 लाख हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट 14 से 15 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकता है। कंपनी सीएनजी वेरिएंट्स को भी जारी रख सकती है।
It’s the season’s biggest play. And it’s about to blow you away.
The New Brezza, Bookings Open.#TheNewBrezza #BookNow #BookingsOpen #MarutiSuzukiArena #Brezza pic.twitter.com/CVNJ2eFEQo
पढ़ें :- Toyota Innova Hycross : टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक भारत में ₹19.99 लाख में लॉन्च , फ्लेक्स-फ्यूल के अनुकूल वेरिएं
— Maruti Suzuki Arena (@MSArenaOfficial) July 14, 2026
क्या डिजाइन में भी कोई बदलाव होगा?
नई ब्रिजा का डिजाइन पहले से ज्यादा शॉर्प, मॉडर्न और अट्रैक्टिव बनाया गया है। फेसलिफ्ट में नया फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, अपडेटेड एलईडी हेडलैंप्स, नए डीआरएल, 4-स्पोक अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स मिलने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से SUV की रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा आकर्षक हो सकती है।
इंटीरियर में भी हुआ है काम
पढ़ें :- BMW superbike : बीएमडब्ल्यू की सुपरबाइक ने भारत में मारी एंट्री, जानें रफ्तार और शानदार फीचर्स
इतनी ही नहीं, इस बार ग्राहकों को कार के केबिन में भी काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है नई ब्रिजा में 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, नया डैशबोर्ड लेआउट, नई सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, केबिन का स्पेस और प्रैक्टिकलिटी पहले जैसी ही रहने की संभावना है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 328 लीटर का बूट स्पेस मिल सकता है।
फीचर्स में कई बड़े अपग्रेड संभव
इस बार मारुति फेसलिफ्ट मॉडल (Maruti Facelift Model) को पहले से ज्यादा फीचर-लोडेड बनाने की तैयारी में है।
इसमें 10 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले, रियर AC वेंट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
इन नए फीचर्स के साथ ब्रिजा अपने सेगमेंट में और मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।
सेफ्टी पर भी रहेगा खास फोकस
पढ़ें :- Suzuki Ignis EV : सुजुकी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश, जानिए भारत में कब आ सकती है Ignis EV
इस बार कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। सुरक्षा के लिहाज से नई कार में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS के साथ EBD,
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे।
इसके अलावा फेसलिफ्ट मॉडल में लेवल-2 ADAS, फ्रंट पार्किंग सेंसर और अन्य एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी जोड़ी जा सकती हैं। सुजुकी का TECT प्लेटफॉर्म सुरक्षा को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।
इंजन विकल्पों में भी मिल सकता है नया विकल्प
नई ब्रिजा मौजूदा 1.5 लीटर के-सीरिज पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की संभावना है, जो लगभग 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लगभग 19-20 kmpl का माइलेज देता है। सीएनजी वेरिएंट भी लाइनअप का हिस्सा बना रहेगा, जिसमें करीब 25 km/kg तक का माइलेज मिलने की उम्मीद है।
सबसे बड़ा बदलाव संभावित 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है, जिसे मारुति फ्रॉन्क्स से लिया जा सकता है। यह इंजन करीब 100 PS की पावर और 148 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की संभावना है।
कब तक हो सकती है लॉन्च?
मारुति सुजुकी ब्रिजा फेसलिफ्ट के 23 जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है लॉन्च के बाद यह ह्यूंदै वेन्यू, किआ सॉनेट और टाटा नेक्सन जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।
पढ़ें :- JSW Motors logo : जेएसडब्ल्यू मोटर्स ने शो किया अपना नया लोगो! अब पहली कार इंतजार