Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, भूस्खलन के 22 दिनों बाद हुई शुरूआत

नवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, भूस्खलन के 22 दिनों बाद हुई शुरूआत

By शिव मौर्या 
Updated Date

जम्मू। माता वैष्णों देवी की यात्रा बुधवार से फिर शुरू हो गयी है। भूस्खलन की वजह से माता वैष्णों देवी की यात्रा बीते 22 दिनों से ​स्थगित थी। भूस्खलन में 34 लोगों की जान चली गयी थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। माता वैष्णों देवी की यात्रा की शुरूआत का एलान श्राइन बोर्ड ने आज सुबह किया है, जो कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही जारी रहेगी। वहीं, माता, वैष्णो देवी की यात्रा के शुरू होने की खबर मिलते ही कटड़ा में रुके श्रद्धालुओं के चेहरे पर फिर से खुशी लौट आई। यात्रा सुबह 6 बजे से दोनों मार्गों से शुरू की गयी है।

पढ़ें :- Bahraich News : किसान ने गड़ासे से काटकर दो किशोरों की हत्या, फिर पत्नी और बच्चियों संग दी जान, छह मौतों से गांव में मचा कोहराम

वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बोर्ड की ​तरफ से कुछ दिशा निर्देश जारी किया गया है। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए वैध पहचान पत्र और आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों से सहयोग करें। श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं का उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

नवरात्रि में भक्तों की उमड़ेगी भारी भीड़
वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने के बाद बोर्ड की तरफ से सुरक्षा को लेकर कई जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, अब वैष्णो देवी की यात्रा की शुरूआत होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचेंगे। इसमें नवरात्रि की शुरू भी होने जा रही है।

 

पढ़ें :- सहारनपुर SSP ​का बड़ा एक्शन,नवरात्र व शाकुंभरी मेला ड्यूटी से गायब 16 पुलिसकर्मियों किया सस्पेंड
Advertisement