Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura News: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, बड़ा हादसा टला

Mathura News: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, बड़ा हादसा टला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में आइस फैक्ट्री में रविवार को अचानक अमोनिया गैस के रिसाव से अफरा तफरी मच गई। गैस के रिसाव से फैक्ट्री के आस पास रहने वाले लोगो का दम घुटने लगा। गैस रिसाव के कारण लोग अपने घर से बाहर भाग गए।

पढ़ें :- कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती का शव, रात से थी लापता; गला काटकर हत्या का आरोप

सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। अफसरों ने फैक्ट्री के बगल में रह रही एक बीमार महिला का रेस्क्यू भी कराया। स्वास्थ्य विभाग की ने महिला को आक्सीजन दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री में पानी का छिड़काव किया। इसके बाद लोगो कोराहत महसूस हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महोली रोड के वेस्ट प्रताप नगर स्थित रिहायशी इलाके में यह घटना हुई। जैसे आइस फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरु हो गया। जैसे बी फैक्ट्री के बाहर निकली तो आस पास के लोगो का दम घुटने लगा। इसके बाद अफरातफऱी मच गई।

सभी अपने घरों को छोड़कर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने एक वृद्ध महिला का रेस्क्यू कराया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे ऑक्सीजन देकर दूसरे मकान में शिफ्ट कराया। गैस के रिसाव के कारण एक एक किलोमीट तक यातायात को रोक दिया।

क्षेत्र के लोगो का कहना है कि तीन दिन से गैस रिसाव हो रहा था। इसके बाद भी फैक्ट्री के मालिक ने इस परध्यान नहीं दिया। जिसके चलते रविवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। अधिकारियों को जब अमोनियागैस रिसाव होने की खबर लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस
Advertisement