लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के बनाये हुये भरना बीजेपी सरकार की मनमानी है।
पढ़ें :- नोएडा विरोध प्रदर्शन पर अखिलेश बोले- भाजपा सरकार की एकतरफ़ा नीति करती है पूंजीपतियों का पोषण और कर्मचारियों-श्रमिकों का शोषण
मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं है, क्योंकि सीधी भर्ती के माध्यम से नीचे के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा।
1. केन्द्र में संयुक्त सचिव, निदेशक एवं उपसचिव के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय सही नहीं है, क्योंकि सीधी भर्ती के माध्यम से नीचे के पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) August 18, 2024
पढ़ें :- CBSE Board Result 2026 : 14 अप्रैल को आ सकता है सीबीएसई रिजल्ट? यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
उन्होंने आगे लिखा कि, इसके साथ ही, इन सरकारी नियुक्तियों में SC, ST व OBC वर्गों के लोगों को उनके कोटे के अनुपात में अगर नियुक्ति नहीं दी जाती है तो यह संविधान का सीधा उल्लंघन होगा। और इन उच्च पदों पर सीधी नियुक्तियों को बिना किसी नियम के बनाये हुये भरना यह बीजेपी सरकार की मनमानी होगी, जो कि गैर-कानूनी एवं असंवैधानिक होगा।